Monday, June 15, 2026
Home बिहारफुटबॉल रेखा देवी मेमोरियल Patna District Junior Division Football League का सेमीफाइनल लाइनअप तय

रेखा देवी मेमोरियल Patna District Junior Division Football League का सेमीफाइनल लाइनअप तय

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का सेमीफाइनल लाइनअप तैयार हो गया है। शुक्ला एफसी, न्यू ब्वॉयज एसी बीकेपी, पटना वारियर्स और सिंह इलेवन ने अपने-अपने ग्रुप से टॉप रह कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

यह जानकारी देते हुए पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव और सचिव ज्वाला प्रसाद सिन्हा ने बताया कि 19 अप्रैल को पहला सेमीफाइनल शुक्ला एफसी बनाम न्यू ब्वॉयज एससी बीकेपी और 20 अप्रैल को दूसरा सेमीफाइनल पटना वारियर्स बनाम सिंह इलेवन के बीच खेला जायेगा। फाइनल 22 अप्रैल को होगा।

राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में चल रही इस लीग में शनिवार का दिन वाकओवर का रहा। पहले मैच में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब, बख्तियारपुर के नहीं आने के कारण मुसल्लहपुर एफसी और दूसरे मैच में दूजरा एफसी के नहीं आने के कारण न्यू ब्वॉयज एसी बख्तियारपुर को वाकओवर दिया गया। कल स्पोर्टिंग एफसी बनाम मुसल्लहपुर एफसी, पाटलिपुत्र वाईएफसी बनाम गुलजारबाग एफसी के बीच मुकाबला खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.