Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzffarpur Cricket League में चैपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की आसान जीत

Muzffarpur Cricket League में चैपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की आसान जीत

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया। शनिवार को मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए मैच में सुस्ता क्रिकेट क्लब की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 84 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से मासूम रजा ने 43 रन, आदर्श ने 12 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम अंतत: 84 रनों पर सिमट गई।

गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की तरफ से रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। संभव ने 2 एवं है प्रकाश ने 2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की टीम 14 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 88 रन बना लिए।

चैम्पियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शाहबाज ने 31, तौफीक ने नाबाद 25 एवं गौतम ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से नीरज ने 2 विकेट लिये। आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के रोहित को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं अंकित कुमार सिंह थे। वही स्कोरर मुरारी थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.