लखीसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लखीसराय जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप बी का पांचवा मैच गांधी मैदान लखीसराय में आरसीसी किउल बनाम पीसीसी पतनेर के बीच खेला गया।
आरसीसी किउल की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक 30 ओवर में 181 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आरसीसी किउल की तरफ से गौतम ने 37 रन, धीरज ने 30 रन, विनय शर्मा ने 19 रन बनाये।
पीसीसी पतनेर की तरफ से अनुकूल ने 24 रन देकर दो, रियान वर्मा ने 7 ओवर में 22 रन देकर तीन, गोपाल ने 5 ओवर में 32 रन 3 विकेट चटकाये।
जवाब में पीसीसी ने 32 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अनुकूल ने 38 रन, रियान ने 31 रन, शौर्य सुमन ने 18 रन बनाये।
आरसीसीपीएल की तरफ से शाहरुख ने 6 ओवर में 18 रन देकर दो, विनीत ने 20 रन देकर दो, गौरव ने 25 रन देकर एक विकेट एवं दीनानाथ ने एक विकेट लिये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुकूल को दिया गया।
अंपायर में नीरज शर्मा और बाबुल थे जबकि स्कोरर में दीपक मौजूद थे। कल का मैच आरसीसी किउल बनाम डीसीसी के बीच खेला जाएगा।






- आईपीएल 2026 MI VS CSK : चेन्नई ने मुंबई को दी मात

- बीसीए अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : सात टीमों का दमदार प्रदर्शन, अलग-अलग अंदाज में दर्ज की जीत

- भोजपुर जिला क्रिकेट का भाग्य उदय, अब मेंस अंडर-19 ट्रॉफी के फाइनल में

- प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरिल स्कूल क्रिकेट : ट्रैम्फेंट और एके एकेडमी क्वार्टरफाइनल में

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : सचिन का अर्धशतक, भागलपुर जीता

- पटना जिला अंतर स्कूल टेबुल टेनिस टूर्नामेंट का शानदार आगाज

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में जमुई जीता

- बीसीए टी20 ट्रॉफी : भोजपुर ने बक्सर को धो डाला
