जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जहानाबाद जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ऑल स्टार क्लब ने लगान क्रिकेट क्लब को 100 रनों से हराया।
जहानाबाद के एरोड्राम स्टेडियम में बुधवार की सुबह टॉस जीतकर ऑल स्टार के कप्तान सूरज राठौर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल स्टार ने 34.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 250 रन का स्कोर खड़ा किया।
ऑल स्टार की तरफ से निशांत कुमार ने सबसे ज्यादा 65 रन का योगदान दिया। हिमाशु शर्मा ने 44, सूरज राठौर ने 33 और कंचन कुमार ने 20 रनों का योगदान दिया।
251 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लगान क्रिकेट क्लब को पूरी टीम 26.1 ओवरों में 150 रन बना कर ऑल आउट हो गई। लगान की तरफ से कुमार आर्यन ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। निशांत कुमार ने 24, स्वराज राठौर ने 18 और अभिषेक कुमार ने भी 18 रन का योगदान दिया। ऑल स्टार की तरफ से सूरज राठौर ने 3 और रजनीश कुमार ने भी 3 विकेट हासिल किया। गौतम भागवत को दो विकेट मिला जबकि अनुराग कुमार ने 2 विकेट चटकाये।
सूरज राठौर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। कल का मैच रंजन इलेवन और श्रीराम क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 8 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।






- Sri Lanka A vs India A : भारत ए ने श्रीलंका ए से जीत छिनी

- बिहार सबजूनियर शतरंज : बालिका वर्ग में ऐशानी पाठक का खिताब पक्का

- बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में शिवि, स्वीटी और अक्षरा की चमक

- बिहार सीनियर & U23 महिला टी20 ट्रॉफी में चमकीं विशालाक्षी, सोनी कुमारी, अंशु और अनुषा शर्मा

- बीसीए अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में तेजस्विनी की धांसू बैटिंग

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खगौल और वेस्टर्न सीसी जीते

- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के समर कैम्प का हुआ शानदार आगाज

- 11 वीं बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल 18 जून से सासाराम रोहतास में
