गया। अभिषेक कुमार झा (4 विकेट) और सुरवीर चंद्रा (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और विकेटकीपर बल्लेबाज रितिक राजे श (64 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत नवादा ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना खिताब अभियान शुरू किया।
गया जिला क्रिकेट एसोसिएशन की मेजबानी में गया कॉलेज खेल परिसर में चल रहे हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए मगध जोन के मैच में शेखपुरा ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 39.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाये। जवाब में नवादा ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 148 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अभिषेक कुमार झा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
शेखपुरा की बैटिंग
गौरव कुमार ने 21 रन बनाये
विवेक आर्या ने 10 रन की पारी खेली
चंदन कुमार ने 28 रन नबाये
अमन राज ने 6 रन की पारी खेली
आशिक अली ने 37 रन बनाये
आर्यन कुमार ने 9 रन बनाये
रौशन राय ने 9 रन बनाये
अतिरिक्त से 22 रन बने
नवादा की गेंदबाजी
अभिजीत कुमार झा ने 27 रन देकर 4 विकेट चटकाये
सुरवीर चंद्रा ने 27 रन देकर चार विकेट झटके
प्रमोद कुमार यादव ने 38 रन देकर 1 विकेट चटकाये
नवादा की बैटिंग
रितिक राजेश ने 45 गेंदों में 11 चौका व 2 छक्का की मदद से 64 रन बनाये
दीपक कुमार ने 28 गेंद में 5 चौका व 1 छक्का की मदद से 30 रन बनाये
कुमार आशुतोष ने 22 गेंद में 3 चौका की मदद से नाबाद 20 रन बनाये
अमितेश कुमार मिश्रा ने 23 गेंद में 3 चौका की मदद से नाबाद 20 रन बनाये
अतिरिक्त से 13 रन बने
शेखपुरा की बॉलिंग
नवाज खान ने 48 रन देकर 2 विकेट चटकाये
कन्हैया कुमार ने 36 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : अभिषेक कुमार झा (नवादा)
बेस्ट बैटर : रितिक राजेश (नवादा)
बेस्ट बॉलर : अभिषेक कुमार झा (नवादा)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/10/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/03/Adv-alpha.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/02/dms-Cricket-Academy-1024x576.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/02/adv-Masaurahi-1024x575.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/01/adv-pankaj-Kambali-768x1024.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/ruban.jpg)