पटना। क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आगामी 17 मार्च से शुरू होने वाले सीके नायडू अंडर-25 डेज क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की टीम हिस्सा नहीं लेगी ? कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के कार्यकलाप से।
इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए देश की लगभग सभी टीमों की घोषणा हो चुकी है। जहां अगर टीम की घोषणा नहीं हुई होगी तो वहां कैंप चल रहा होगा और टीम की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में होगी। पर बिहार में न तो टीम की घोषणा हुई है और न ही टीम की चयन प्रक्रिया को लेकर अबतक कोई सुगबुगाहट नजर आ रही है।
सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-25 डेज क्रिकेट टूर्नामेंट में किसी भी टीम को 17 मार्च को रिपोर्ट करना है। बिहार टीम एलीट ग्रुप बी में है और इसके मुकाबले सूरत में खेले जायेंगे। बिहार टीम का पहला मुकाबला बड़ौदा से 22 मार्च से शुरू होगा।
ऐसे भी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सारे कार्य अंतिम क्षणों में होते हैं। रणजी ट्रॉफी टीम की घोषणा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की फ्लाइट पकड़ने के बाद हुई थी। जानकारों का कहना कि अंडर-25 टीम के मामले में भी यह घटना दोहराई जा सकती है।
इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कुछ अधिकारियों ने कहा कि अभी तक टीम नहीं बनी है। पर इसके उलट बिहार क्रिकेट से जुड़े जानकारों का कहना कि सब कुछ फाइनल हो चुका है और संभवत बीसीए के विशेष सूत्रों के हवाले से चयनित खिलाड़ियों को टीम से संबंधित जानकारी दे दी गई होगी।
सोशल मीडिया पर लगातार उठाये जा रहे सवाल में कहा जा रहा है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में वर्तमान समय में संघ से बड़ा व्यक्ति हो गया है और बीसीए संविधान का अनुपालन नहीं हो रहा है। लोगों कह रहे है कि खिलाड़ियों व खेल से बीसीए को किसी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है।
जानकार कहते हैं कि बीसीए में अपनी-अपनी कुर्सी की रक्षा कैसे हो बस केवल यही चिंता है। लोगों का कहना है कि मामला चाहे जो भी पर यह बीसीए और बिहार क्रिकेट की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।






- मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड जीता

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण का बजा बिगुल

- वैशाली जिला क्रिकेट लीग में बिदुपुर क्रिकेट क्लब और कैप्टन निषाद फाउंडेशन जीते

- 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन

- लक्ष्मण सिंह मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में दबंग और थंडरबोल्ट जीते

- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में भागलपुर क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत

- बेगूसराय सीनियर क्रिकेट लीग : नौला और बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

- पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में स्टार ऑफ स्पोर्ट्स की धमाकेदार जीत
