Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Jehanabad Cricket League में अमन क्रिकेट क्लब विजयी

Jehanabad Cricket League में अमन क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के शनिवार को खेले गए मुकाबले में अमन क्रिकेट क्लब ने जायका क्रिकेट क्लब को 3 विकेटों से हराया।

टॉस जीतकर जायका क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जायका क्रिकेट क्लब 28.3 ओवरों में मात्र 173 रन बना के ऑल आउट हो गई।

जायका क्रिकेट क्लब की तरफ से शशि शेखर ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 26 गेंदों पर 51 रन बनाया। अमित कुमार ने 31 और शिवराज ने अपने टीम के लिए नाबाद 29 रन का योगदान दिया।

अमन क्रिकेट क्लब की तरफ अभिषेक रंजन ने 3 विकेट हासिल किया। अंकित, विकास और अश्विनी ने भी 2-2 विकेट हासिल किए।

174 रन का पीछा करने उतरी अमन क्रिकेट क्लब ने मात्र 31.3 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य को हासिल कर लिया।

अमन क्रिकेट क्लब की तरफ से मोनू राज चौहान ने बेहतरीन अर्धशतक (57) जड़ा।
साथ में रिषव ने 32, अंकित ने 24 और अभिषेक रंजन ने नाबाद 23 रन बना कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

जायका क्रिकेट क्लब के तरफ से शशि शेखर ने 3 विकेट चटकाए। नितिन, रवि और शिवराज ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

अभिषेक रंजन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास ने मैन ऑफ द मैच दिया।

लीग का अगला मुकाबला आईआईसीपी और जेसीए के बीच में कल सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights