Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Kishanganj Cricket League में रुईधासा लायंस विजयी

Kishanganj Cricket League में रुईधासा लायंस विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

किशनगंज। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किशनगंज जिला क्रिकेट लीग 2021-22 ए डिविजन का आज तेरहवां मुकाबला सनराइज क्रिकेट क्लब बनाम रुईधासा लायंस के बीच 25-25 ओवर का खेला गया।

रुईधासा लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। शाहनवाज ने 58 रन एवं फेज ने 14 रनों का योगदान दिया।

वही सनराइज क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल ने तीन विकेट एवं रिजवान दो विकेट हासिल किए। 140 रन के पीछा करने उसी सनराइज क्रिकेट क्लब 23. 4 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाए। अबूजार ने 40 रन एवं सौरभ ने 14 रनों का योगदान दिया।

वहीं लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए फैज ने 3 विकेट एवं मुदस्सिर ने 3 विकेट हासिल किए ऑल राउंड परफॉर्मेंस 3 विकेट एवं 14 रन बनाने वाले फैज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैन ऑफ द मैच को जिले के सीनियर खिलाड़ी नीरज ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आज के अंपायर थे फैजल खान एवं तारकेश्वर पोद्दार। स्कोरिंग माशूक आलम ने की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.