Saturday, November 15, 2025
Home Slider राज्य के खेल, कला व संस्कृति के क्षेत्र के लोगों के मदद के लिए हमेशा तैयार है जदयू का कला व संस्कृति प्रकोष्ठ : कुमार विजय सिंह

राज्य के खेल, कला व संस्कृति के क्षेत्र के लोगों के मदद के लिए हमेशा तैयार है जदयू का कला व संस्कृति प्रकोष्ठ : कुमार विजय सिंह

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार में नीतीश सरकार द्वारा खेल समेत कला, संस्कृति के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने जब से राज्य की कमान संभाली तब से खेल संसाधनों की बढ़ोत्तरी से लेकर खिलाड़ियों के रोजगार के लिए कई कार्य किये हैं और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। ये बातें जनता दल यू के नवमनोनित कला, संस्कृति व खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुमार विजय सिंह ने कही। कुमार विजय सिंह को दूसरी बार इस प्रकोष्ठ की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

कुमार विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा बिहार की कमान संभालने के बाद पटना में पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण हुआ जिससे न केवल राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजनों की बढ़ोत्तरी हुई बल्कि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए बेहतर जगह मिल गई। खिलाड़ियों को बिहार सरकार के कार्यालय में सीधी नियुक्ति की गई। प्रखंड स्तर पर कई स्टेडियम बने। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए एकलव्य सेंटर खोले गए। राजगीर में स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य जारी है। न केवल खेल बल्कि कला व संस्कृति के क्षेत्र में ढेर सारे कार्य हुए। पटना के प्रेमचंद रंगशाला से लेकर बिहार म्यूजियम का निर्माण हुआ। इसके अलावा कई जिलों में बेहतर ऑडिटोरियम का निर्माण हुआ जिससे कला व संस्कृति के क्षेत्र में विकास की गति काफी तेज हुई।

उन्होंने कहा कि जदयू का कला, संस्कृति व खेल प्रकोष्ठ सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जनता को बतायेगी। साथ ही कला, संस्कृति व खेल क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और मांग को सरकार के पास रखेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की बिहार पुलिस और सरकारी विभागों में सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया पर सरकार को अपना सुझाव देगी जिससे इस प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं को दूर किया जाए। साथ ही प्रकोष्ठ प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक खेल आयोजन करायेगी। खेल आयोजन कराने का मकसद होगा युवाओं को जोड़ना और उनकी खेल के प्रति रूचि को बढ़ाना।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights