Thursday, June 11, 2026
Home Slider सूर्यकुमार यादव & Ishaan Kishan पर भी चढ़ा ‘पुष्‍पा’ का खुमार, देखें यह Video

सूर्यकुमार यादव & Ishaan Kishan पर भी चढ़ा ‘पुष्‍पा’ का खुमार, देखें यह Video

by Khel Dhaba
0 comment

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के डायलॉग और डांस सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आम लोगों की बात तो छोड़ दीजिए सेलिब्रिटी भी इन दिनों ‘पुष्पा’ के डायलॉग्स को दोहराते और इस फिल्म के गीतों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर्स भी इस खुमार से बचे नहीं हैं। डेविड वॉर्नर और रविंद्र जडेजा को इस फिल्म के डायलॉग पर ‘लिप सिंक’ करते पहले ही देखा जा चुका है। अब टीम इंडिया के 2 युवा क्रिकेटर्स पर भी पुष्पा का खुमार चढ़ते देखा गया है।

टीम इंडिया के विस्फोटक युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ‘पुष्पा’ के एक गाने पर डांस करते नजर आए हैं। सूर्यकुमार यादव ने खुद यह डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इस रील के साथ कैप्‍शन दिया है, ‘मैं अपनी पुष्‍पा के साथ’

सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। फिलहाल दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ दक्षिण अफ्रीका में सीरीज की तैयारियों में लगे हुए हैं। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू हो रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.