Saturday, June 13, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल ISL : केरल ब्लास्टर्स ने चैंपियन मुंबई सिटी को हरा किया उलटफेर

ISL : केरल ब्लास्टर्स ने चैंपियन मुंबई सिटी को हरा किया उलटफेर

by Khel Dhaba
0 comment

मडगांव। मौजूदा चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में लगातार चार जीत के अभियान पर केरल ब्लास्टर्स ने रविवार को यहां रोक लगा दी।

केरल की टीम ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मुंबई सिटी एफसी को 3-0 के बड़े अंतर से हराया। केरल ब्लास्टर्स की मौजूदा सत्र में यह दूसरी जीत है जिससे टीम तालिका में आठवें से पांचवें स्थान पर आ गयी हैं। कोच इवान वुकोमैनोविक की टीम के खाते में छह मैचों में दो जीत और तीन ड्रा से नौ अंक हैं।

अपनी दूसरी हार के बावजूद मुंबई की टीम अंक तालिका के शीर्ष पर बनी हुई है। कोच डेस बकिंगहम की देखरेख में खेल रहे मुंबई सिटी के सात मैचों में पांच जीत से 15 अंक हैं।

केरल के लिए सहल अहमद समद (27वें मिनट), एल्वेरो वाज्क्यूएज (47वें मिनट), जोर्गे डियाज (51वें मिनट) में गोल किया। मैच में मुंबई के गोलकीपर मोहम्मद नवाज ने दो-तीन मौकों पर शानदार बचाव किए नहीं तो केरल की जीत का अंतर और बड़ा होता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.