लातेहार। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट लीग अंडर 16 का तीसरा मैच जामताड़ा तथा हजारीबाग के बीच जिला खेल स्टेडियम लातेहर में खेला गया।
जामताड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए। अंकुश कुमार ने 59, पंकज मिश्रा ने 43 तथा हेमन्त तुरी ने 16 रन का योगदान दिया। हजारीबाग की ओर से विकास कुमार ने 4, अजय कुमार ने 2 तथा आशीष कुमार यादव 1 विकेट चटकाए।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी हजारीबाग की पूरी टीम 80 रन पर ढेर हो गयी। शम्मी अख्तर ने 14 तथा प्रभात कुमार ने 12 रन का योगदान दिया। जामताड़ा की ओर से अरमान अंसारी ने 4, प्रिंस ए मुर्मू ने 3, मो दानिश ने 2 तथा अनुराग गुप्ता ने 1 विकेट चटकाए।
मैन ऑफ द मैच जामताड़ा के अरमान अंसारी को आरएसएस के पलामू प्रमंडल प्रभारी अचल सिंह के द्वारा पुरस्कार दिया गया। मैच के पर्यवेक्षक शशिभूषण चौबे थे। वही अंपायर अजय पाठक तथा सुभाष बनर्जी थे जबकि स्कोरिंग दीपक कुमार ने किया। मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, समरेश बादल, अंकित गौरव, न्यूटन आनंद, आयुष रंजन, प्रथम सौंडिक, आनंद कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।