Monday, June 15, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने नामीबिया को 52 रन से हराया

टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने नामीबिया को 52 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

शारजाह। न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और जिम्मी नीशाम के बीच पांचवें विकेट के लिए नाबाद 76 रन की साझेदारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शुक्रवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में नामीबिया को 52 रन से हराकर तीसरी जीत दर्ज की।

फिलिप्स (21 गेंद में नाबाद 39) और नीशाम (23 गेंद में नाबाद 35) ने नामीबियाई आक्रमण के खिलाफ तेजी से रन बटोरे जिससे न्यूजीलैंड चार विकेट पर 163 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

नामीबिया की टीम धीमी शुरूआत के बाद लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने से 20 ओवर में सात विकेट पर 111 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड इस तीसरी जीत की बदौलत ग्रुप दो की तालिका में छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है और इस जीत से उसका नेट रन रेट 1.277 है जबकि तीसरे स्थान पर काबिज अफगानिस्तान का नेट रन रेट 1.481 है।

अगर न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो वह नेट रन रेट की गणना में जाये बिना ही सेमीफाइनल में पहुंच जायेगी। लेकिन अगर टीम अफगानिस्तान से हार गयी तो वह टूर्नामेंट से हार जायेगी। इसलिये अगला मैच न्यूजीलैंड के लिये क्वार्टरफाइनल की तरह होगा।

न्यूजीलैंड के लिये अनुभवी टिम साउदी ने फिर शानदार प्रदर्शन जारी रहते हुए चार ओवर में 15 रन देकर और ट्रेंट बोल्ट ने 20 रन देकर दो दो विकेट झटके।

नीशाम ने एक ओवर में छह रन देकर एक विकेट झटका। उन्हें बल्ले और गेंद से अच्छे प्रदर्शन के लिये ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.