अंडर-19 मेंस वनडे चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ई, इंडिया डी, इंडिया बी ने जीत हासिल की। इंडिया ई ने इंडिया एफ को पांच विकेट से हराया। इंडिया डी ने इंडिया सी को छह विकेट से हराया। इंडिया बी से इंडिया ए को 43 रन से हराया।
इंडिया ई बनाम इंडिया एफ
अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड ए पर खेले गए मैच में टॉस इंडिया एफ ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 193 रन बनाये। पृथ्वीराज सिंह तोमर ने 33, आर्सिन कुलकर्णी ने 21,अंश गोसाई ने 49, उदय शरण ने 50, अराध्या यादव ने 20 रन बनाये।
इंडिया ई की ओर से पीएम सिंह राठौर ने 43 रन देकर 1, देवप्रतीम हलदर ने 38 रन देकर 2, विक्की ओसवाल ने 19 रन देकर 1, यश टंडेल ने 23 रन देकर 2,एसके जानी बशा ने 33 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में इंडिया ई ने 47 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अंगकृश रघुवंशी ने 53,के कार्तिक रेड्डी ने 65,विग्नेश रेड्डी ने 32, एनएच सचदेव ने 24, रिशिथ ने नाबाद 13 रन बनाये।
इंडिया एफ की ओर से टीए हेमंथ कुमार ने 51 रन देकर 1, पृथ्वीराज सिंह तोमर ने 36 रन देकर 1 और निशांत सिंधू ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

इंडिया सी बनाम इंडिया डी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड बी ग्राउंड पर खेले गए मैच में इंडिया डी ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। इंडिया सी ने पहले बैटिंग करते हुए 48 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन बनाये। मो फैज ने 21,आर्यन दलाल ने 47, अनिश्चर गौतम ने 31, केएस राठौर ने 45, दिविज मेहरा ने 11,आरएस हंगरकर ने 19 रन बनाये।
इंडिया डी की ओर से वासु वत्स ने 30 रन देकर चार, धनुष गोडा आर ने 18 रन देकर 1,एम दीपक ने 40 रन देकर 1, शशांक एम ने 33 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में इंडिया डी ने एस के रशीद की नाबाद 79 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत 47.2 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आर्या ठाकुर ने 20, हरनूर सिंह ने 22, एसएस धास ने 6,केएस तांबे ने 37 और वरुण नयनार ने नाबाद 33 रन बनाये।
इंडिया सी की ओर से आरएस हंगरकर ने 38 रन देकर 1,विजय कुमार ने 48 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

इंडिया ए बनाम इंडिया बी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड ए स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस इंडिया बी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 244 रन बनाये। आर विमल कुमार ने 16,स्वास्तिक ने 37,सर्वेश रोहिल्ला ने 22, सिद्धार्थ यादव ने 67,साहिल राज ने 44, मोहित शिबू ने 25 रन बनाये।
इंडिया ए की ओर से रवि कुमार ने 36 रन देकर 2, सलाउद्दीन ने 49 रन देकर 1, गर्व सांगवान ने 46 रन देकर 3, मानव परख ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में यश धुल की 85 रनों की बाद में इंडिया ए की टीम 38.1 ओवर में 201 रन पर सिमट गई। आर्या देसाई ने 40,एजी चौहान ने 10,मानव परख ने 20 रन बनाये।
इंडिया बी की ओर से मोहित शिबू ने 37 रन देकर 1, साहि राज ने 26 रन देकर 1, मुरुगन अभिषेक ने 46 रन देकर 2,अमृत राज उपाध्याय ने 35 रन देकर 4 और शौन रोजर ने 33 रन देकर दो विकेट चटकाये।