Friday, June 12, 2026
Home Slider राज्य सबजूनियर बॉल बैडमिंटन मधुबनी में 19 नवंबर से

राज्य सबजूनियर बॉल बैडमिंटन मधुबनी में 19 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मधुबनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 27वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) का आयोजन 19 से 21 नवंबर तक मधुबनी में किया जायेगा। जिसमें राज्य संघ से मान्यता प्राप्त जिलों के बालक व बालिका खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी जायेगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्मतिथि 02.01.2006 के बाद होना अनिवार्य है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु मधुबनी जिला बॉल  बैडमिंटन संघ के सचिव संतोष कुमार शर्मा के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि राज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक व बालिका) का चयन किया जायेगा जो आगामी 8 से 12 जनवरी तक श्रीकाकुलम  (आंध्रप्रदेश) में आयोजित होने वाली 40वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.