Saturday, June 20, 2026
Home Slider रामधारी सिंह दिनकर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में जूनियर जगुआर रेड विजयी

रामधारी सिंह दिनकर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में जूनियर जगुआर रेड विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना। राजधानी पटना से सटे पटना-बख्तियारपुर फोरलेन रोड, भिखुआ मोड़ पर स्थित एनआइओसी क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार को रामधारी सिंह दिनकर ट्रॉफी U-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। इस मैच में जूनियर जगुआर रेड 9 रन से जीत हासिल की।

टॉस यंग सनराइजर्स इलेवन ने जीता और जूनियर जगुआर रेड को बैटिंग का न्योता दिया। जूनियर जगुआर रेड की टीम 23.4 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई। विवेक कुमार ने 15,पवन आर्यन ने 14 रन बनाये। अतिरिक्त से 19 रन बने। यंग सनराइजर्स इलेवन की ओर से साहिल प्रकाश ने 11 रन देकर 1, मो राशिद ने 22 रन देकर 2, आर्यन राज ने 15 रन देकर 2,प्रिंस सिन्हा ने 11 रन देकर 2 और अमन वर्मा ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में यंग सनराइजर्स इलेवन की टीम 27.4 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। कप्तान अभिषेक कुमार ने 19 रन बनाये। अतिरिक्त से 30 रन बने। जूनियर जगुआर रेड की ओर से मोहित कुमार ने 12 रन देकर 2, नैतिक कुमार ने 22 रन देकर 2, विशाल कुमार ने 13 रन देकर 2 और फैजल ने 9 रन देकर 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के फैजल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.