Friday, June 12, 2026
Home Slider ईपीएल : टोटेनहम ने न्यूकैसल को हराया

ईपीएल : टोटेनहम ने न्यूकैसल को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूकैसल। अच्छी शुरुआत के बावजूद न्यूकैसल को इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल के मैच में टोटेनहम ने 3-2 से हरा दिया।

महज 11 दिन पहले ही न्यूकैसल टीम को सउदी अरब ने खरीदा और इस मैच से पहले इसका ऐलान पूरे जोश के साथ किया गया। कालम विल्सन ने 107वें सेकंड में गोल करके टीम को बढ़त भी दिलाई लेकिन हाफटाइम से पहले ही टीम ने तीन गोल गंवा दिया।

न्यूकैसल के आठ मैचों में तीन ही अंक है। इस मैच के दौरान टोटेनहम के प्रशंसकों ने उसकी जमकर हूटिंग की।

अन्य मैचों में वेस्ट हैम ने एवर्टन को 1-0 से मात दी। दोनों टीमों के आठ मैचों में 14 अंक है और वे शीर्ष पर काबिज चेलसी से पांच अंक नीचे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.