Thursday, June 11, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप : जानिए धौनी की मौजूदगी पर क्या कहा विराट कोहली ने

टी20 विश्व कप : जानिए धौनी की मौजूदगी पर क्या कहा विराट कोहली ने

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि टीम के ‘मेंटर’ महेंद्र सिंह धौनी की मौजूदगी , व्यवहारिक सलाह और जटिल बारीकियों पर नजर से टी20 विश्व कप में उनकी टीम का आत्मविश्वास बढे़गा।

धौनी को पिछले महीने ही बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप में भारत की 15 सदस्यीय टीम का ‘मेंटर’ बनाया था। टूर्नामेंट से पहले मीडिया से बातचीत में कोहली ने धोनी की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई।

कोहली ने आईसीसी द्वारा आयोजित मीडिया सत्र में कहा, उनके पास अपार अनुभव है। वह खुद भी काफी रोमांचित हैं। वह हमेशा ही हम सबके लिये मेंटर रहे हैं। अपने कैरियर की शुरुआत में ही इतना बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे युवाओं को काफी फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, जटिल बारीकियों पर उनकी नजर और व्यवहारिक सलाह से हमें खेल को एक या दो प्रतिशत बेहतर करने में मदद मिलेगी। उनके आने से बहुत खुश हूं।

उनकी मौजूदगी से मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढे़गा। धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल खिताब चौथी बार जीता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.