Thursday, April 23, 2026
Home Slider हरियाणा और महाराष्ट्र वीनू मांकड़ ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

हरियाणा और महाराष्ट्र वीनू मांकड़ ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

हरियाणा और महाराष्ट्र वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने होंगे। फाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला जायेगा। अहमदाबाद में चल रहे नॉकआउट सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने राजस्थान को पांच विकेट और महाराष्ट्र ने हैदराबाद को 34 रन से हरा कर फाइनल का टिकट पाया।

हरियाणा बनाम राजस्थान

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड बी पर खेले गए मुकाबले में टॉस राजस्थान ने जीता और धर्मवीर सैनी के 52 रन की मदद से 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 176 रन बनाये। रोहन विजय राजवार ने 21,एनएच सचदेव ने 12,पीएम सिंह राठौर ने 10, हिमांशु राणा ने 28,सलाउद्दीन ने 15 रन की पारी खेली।

हरियाणा की ओर से गर्व सांगवान ने 25 रन देकर 1,अक्खी अहलावत ने 28 रन देकर 4,निशांत सिंधू ने 27 रन देकर दो, पार्थ वत्स ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में हरियाणा की टीम 43.5 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बना कर मैच जीत लिया। अहान पोद्दार ने नाबाद 67,पार्थ वत्स ने 24, निशांत सिंधू ने 28 रन बनाये। अतिरिक्त से 35 रन बने। सलाउद्दीन ने 21 रन देकर 3,एमडी जायसवाल ने 20 रन देकर 2 विकेट चटकाये।  

महाराष्ट्र बनाम हैदराबाद

टॉस हैदराबाद ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए महाराष्ट्र ने 49.5 ओवर में नौ विकेट पर 197 रन बनाये। आर्सिन कुलकर्णी ने 29,एए पंवार ने 24,विक्की ओसवाल ने 12,एसएस खरात ने 12,आर हंगरागकर ने नाबाद 93 रन बनाये। हैदराबाद की ओर से शशांक एम ने 9 रन देकर 4,तिलक वर्मा ने 27 रन देकर दो और भुवनगिरी ने 51 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में हैदराबाद की टीम 46.4 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई। तिलक वर्मा ने 26,अमन राव ने 61,आरवेली अविनाश ने 12,मुरुगण अभिषेक ने नाबाद 24,शशांक एम ने 13 रन बनाये। आरएस हंगरागरकर ने 35 रन देकर 3,एनएन ठाकुर ने 25 रन देकर 3,एआर निशाद ने 18 रन देकर दो और विक्की ओसवाल ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights