Saturday, June 13, 2026
Home Slider बिहार सॉफ्टबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल 21 अक्टूबर को पटना में

बिहार सॉफ्टबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल 21 अक्टूबर को पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 29 से 30 अक्टूबर तक इंदौर (मध्यप्रदेश) में भारतीय सॉफ्टबॉल टीम (महिला व पुरुष) के गठन के लिए आयोजित होने वाले सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले बिहार के प्लेयरों की सेलेक्शन प्रक्रिया को 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से आयोजित की जायेगी। यह जानकारी सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव प्राची शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि सेलेक्शन प्रक्रिया रैनबो फील्ड, कंकड़बाग में आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा बताया कि खिलाड़ी अपने साथ अपना पासपोर्ट (फोटो लगा हुआ) लेकर आयेंगे।

सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि टीम चयन के लिए सेलेक्टरों के नामों की घोषणा कर दी गई है। सेलेक्शन टीम में विजय कुमार, विपिन कुमार और रवि कुमार होंगे। संयोजक राजेश कुमार चिंटू होंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम का चयन हांगजू (चीन) में वर्ष 2022 में होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम में बिहार के खिलाड़ियों को अवश्य जगह मिल सकती है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.