Monday, June 8, 2026
Home Slider बार्सीलोना से अलग होंगे लियोनेल मेसी

बार्सीलोना से अलग होंगे लियोनेल मेसी

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने 17 साल बाद बार्सीलोना क्लब से अलग होने का फैसला किया है जिससे एक युग का अंत हो गया है।

बार्सीलोना ने गुरुवार को कहा कि मेसी क्लब के साथ नहीं रहेंगे। क्लब ने कहा कि स्पेनिश लीग के वित्तीय नियमों के कारण अर्जेंटीना के स्टार के साथ नया अनुबंध करना असंभव हो गया है।

मेसी ने बार्सीलोना के साथ सफलता की नयी ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते। बार्सीलोना ने कहा कि नये करार पर बात हो चुकी थी लेकिन वित्तीय अड़चनों के कारण मेसी का क्लब के साथ बने रह पाना संभव नहीं है।

क्लब ने कहा कि क्लब और मेसी के बीच समझौता हो गया था लेकिन वित्तीय और ढांचागत दिक्कताों के कारण वह संभव नहीं हो सका। मेसी ने पिछले सत्र के आखिर में ही क्लब छोड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन तत्कालीन अध्सक्ष जोसेफ बार्तोमू ने उसे खारिज कर दिया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.