Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीयहॉकी प्रदेश की नौ महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए देगी हरियाणा सरकार

प्रदेश की नौ महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए देगी हरियाणा सरकार

by Khel Dhaba
0 comment

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये देगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये नकद पुरस्कार देगी।

उन्होंने ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को बधाई दी । भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3-4 से हार गई।

हरियाणा और पंजाब में खिलाड़ियों के परिवार भारत की जीत की आस में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे रहे। कुरुक्षेत्र के शाहबाद में रानी के पिता रामपाल ने कहा कि टीम अच्छा खेली लेकिन बदकिस्मती से पहला पदक नहीं जीत सकी।

उन्होंने कहा कि टीम के प्रदर्शन से खेल पर और युवाओं पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

गोलकीपर सविता पूनिया के पिता महेंदर पूनिया ने सिरसा में कहा कि मैच का नतीजा भले ही जो हो लेकिन वे अच्छा खेले।

नेहा गोयल की मां सावित्री मैच देखते समय भावुक हो गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.