Saturday, June 13, 2026
Home Slider बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टी-20 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को दी मात

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टी-20 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

ढाका। बायें हाथ के स्पिनर नासुम अहमद के कैरियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर चार विकेट की मदद से बांग्लादेश ने पहले टी-20 क्रिकेट मैच में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हए 108 रन ही बना सकी। बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान और शरीफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिये।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ मिशेल मार्श कुछ देर टिककर खेल सके जिन्होंने 45 गेंद में 45 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट तीसरे ओवर में 11 रन पर गिर गए थे।

इससे पहले बांग्लादेश के लिये शाकिब अल हसन ने 33 गेंद में 36 रन बनाये जबकि सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने 29 गेंद में 30 रन जोड़े। आरिफ हुसैन ने नाबाद 23 रन बनाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.