Sunday, May 31, 2026
Home Slider Tokyo Olmypic Table Tennis : मनिका बत्रा आसान जीत के साथ दूसरे दौर में

Tokyo Olmypic Table Tennis : मनिका बत्रा आसान जीत के साथ दूसरे दौर में

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। भारत की स्टार महिला टेबुल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा यहां जारी टोक्यो ओलंपिक खेलों के एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। मनिका ने शनिवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में ब्रिटेन की तिन-तिन हो दो 4-0 से हराया।

मनिका ने 11-7, 11-10, 11-10, 11-9 से जीत हासिल की। यह मैच 30 मिनट चला। मनिका ने मिश्रित इवेंट में हार की निराशा से उबरते हुए यह जीत हासिल की है।

अगले दौर में मनिका का सामाा यूक्रेन की 20वीं सीड मार्गरेटा पेसोत्सका से होगा। अचंता कमल के साथ खेलते हुए मनिका शनिवार को ही मिश्रित युगल मुकाबलों के अंतिम-16 राउंड में हार गई थीं।

यह ओलंपिक के इस इवेंट में बत्रा और कमल का पहला ही मैच था। इन दोनों को ताइवान लिन यू जू और चेंग चिंग की जोड़ी ने 4-0 से हराया। ताइवान की जोड़ीदारों ने यह मैच 11-8, 11-6, 11-5, 11-4 से जीता। यह मैच 27 मिनट चला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.