Monday, June 15, 2026
Home Slider दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैड से दूसरा टी20 और सीरीज जीती

दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैड से दूसरा टी20 और सीरीज जीती

by Khel Dhaba
0 comment

बेलफास्ट। डेविड मिलर के नाबाद 75 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड को 42 रन से हराकर श्रृंखला में अजेय बढत बना ली।

दक्षिण अफ्रीका ने दस ओवर के बाद पांच विकेट 58 रन पर गंवा दिये थे लेकिन वियान मूल्डेर के साथ मिलर ने वापसी कराते हुए स्कोर सात विकेट पर 159 रन तक पहुंचाया।

आयरलैंड के गेंदबाजों की मेहनत पर हालांकि बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। दस ओवर के बाद उसका भी स्कोर पांच विकेट पर 56 रन था लेकिन तीन गेंद बाकी रहते पूरी टीम 117 रन पर आउट हो गई। तीसरा और आखिरी टी20 मैच शनिवार को यहीं खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.