Saturday, June 13, 2026
Home Slider कोपा अमेरिका : डियाज के दो गोल से पेरू को हराकर कोलंबिया तीसरे स्थान पर

कोपा अमेरिका : डियाज के दो गोल से पेरू को हराकर कोलंबिया तीसरे स्थान पर

by Khel Dhaba
0 comment

ब्रासीलिया। कोलंबिया ने कोपा अमेरिका फुटबॉल के तीसरे स्थान के मुकाबले में स्ट्राइकर लुई डियाज के दो गोल की मदद से पेरू को 3-2 से हरा दिया।

टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार की रात ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच रियो दि जिनेरियो के माराकाना स्टेडियम पर खेला जायेगा।

पेरू के लिए पहला गोल योशिमार योतुन ने 28वें मिनट में किया। कोलंबिया ने 49वें मिनट में जुआन गुइलेरमो के गोल के दम पर बराबरी की। दूसरे हाफ में 66वें मिनट में डियाज के गोल पर कोलंबिया ने बढ़त बनाई।

पेरू के इतालवी मूल के स्ट्राइकर जियांलुका लालाडुला ने 82वें मिनट में हेडर पर गोल करके स्कोर फिर बराबर कर दिया। डियाज ने हूटर से पहले एएक और गोल करके टीम को जीत दिलाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.