Wednesday, June 10, 2026
Home Slider पाक से मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम पर कोरोना का शिकंजा, 3 खिलाड़ी समेत 7 सदस्य पॉजिटिव

पाक से मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम पर कोरोना का शिकंजा, 3 खिलाड़ी समेत 7 सदस्य पॉजिटिव

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

इंग्लैंड-पाकिस्तान वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले बड़ी खबर आ रही है। इंग्लैंड की टीम पर कोरोना ने शिकंजा कस लिया है। उससे जुड़े 7 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है। इनमें 3 खिलाड़ी और 4 मैनेजमेंट से जुड़े लोग हैं। ब्रिस्टल में हुए पीसीआर टेस्ट के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इसकी जानकारी खुद साझा की है। इंग्लैंड बोर्ड ने इन 7 सदस्यों के संपर्क में आए खिलाड़ियों को भी आइसोलेट कर दिया है।

पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड की वनडे सीरीज 8 जुलाई से शुरू हो रही है। दोनों देशों के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसके बाकी के 2 मुकाबले 10 जुलाई और 13 जुलाई को खेले जाएंगे। वहीं T20 सीरीज की शुरुआत 16 जुलाई से होगी। सीरीज के बाकी दो T20 18 जुलाई और 20 जुलाई को खेले जाएंगे।

इंग्लैंड टीम में कोरोना के नए मामले तब सामने आए हैं जब एक दिन पहले ही वहां के प्रधानमंत्री ने कोरोना की बंदिशों को हटाते हुए खेलों के स्टेडियम में दर्शकों की फुल एंट्री को हरी झंडी दी है। 19 जुलाई से इंग्लैंड में सभी खेलों के मैदानों में दर्शकों की सौ फीसद मौजूदगी होगी। भारत-इंग्लैंड सीरीज में भी स्टेडियम क्रिकेट फैंस से खचाखच भरे होंगे। लेकिन, सरकार के इस फैसले के बाद इंग्लैंड टीम में कोरोना की इंट्री की खबर से हड़कंप मच गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ बेन स्टोक्स करेंगे इंग्लैंड की कप्तानी
इंग्लैंड टीम में कोरोना की इंट्री के बीच एक और बड़ी खबर कप्तानी को लेकर आ रही है। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज में इंग्लैंड बेन स्टोक्स को कप्तान बना सकता है। इस पर बड़ी खबर पर मुहर अगले कुछ घंटे में लग सकती है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.