Wednesday, March 18, 2026
Home Slider Euro Cup Football : चेक गणराज्य और क्रोएशिया ने अंक बांटे, मैच 1-1 ड्रॉ

Euro Cup Football : चेक गणराज्य और क्रोएशिया ने अंक बांटे, मैच 1-1 ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

ग्लासगो। स्कॉटलैंड के शहर ग्लास्गो में यूरो कप 2020 के अंतर्गत ग्रुड डी के मुकाबले में चेक गणराज्य और क्रोएशिया ने 1-1 ड्रॉ खेला।

गोल करने का पहला मौका चेक गणराज्य के फारवर्ड पैट्रिक सिक को मिला। खेल के 37वें मिनट में सिक को क्रोएशिया के डिफेंडर डेजान लवरेन ने गेंद पर अपनी पकड़ बनाने के लिए डी एरिया में कोहनी से मारा। इसके बाद चेक गणराज्य को पेनाल्टी मिला और सिक ने गेंद क्रोएशिया के गोलपोस्ट में पहुंचा कर 1-0 की बढ़त दिला दी। लवरेन को एक पीला कार्ड दिखाया गया।

Euro Cup 2020 : स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को 0-0 ड्रॉ पर रोका

पहले हाफ तक चेक गणराज्य 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही क्रोएशिया के खिलाड़ी हावी हो गए और इसका फायदा उन्हें तुरंत मिल गया। क्रोएशिया के लेडी क्रामारिक ने इवान पेरिसिक को पास दिया जिसे उन्होंने गोल में तब्दील कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया जो अंत तक कायम रहा।

Euro Cup Football : स्वीडन ने स्लोवाकिया को 1-0 से हराया

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights