Wednesday, June 10, 2026
Home Slider Euro Cup Football : वेल्स की तुर्की पर 2-0 की जीत

Euro Cup Football : वेल्स की तुर्की पर 2-0 की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बाकू (अजरबैजान)। यूरो कप फुटबॉल 2020 के अंतर्गत ग्रुप ए के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में वेल्स ने तुर्की को 2-0 से हराया। मिडफील्डर आरोन रामसी ने 42वें मिनट में गोल दागकर वेल्स को हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त दिलाई। रामसी ने मैच में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कराया है। वे लगातार 2 यूरो कप टूर्नामेंट में गोल करने वाले वेल्स के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम (90+5 मिनट) में कोनोर रोबट्र्सने दूसरा गोल कर वेल्स को 2-0 की जीत दिला दी।

पहले हाफ में वेल्स ने गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनाई। इस पूरे हाफ में तुर्की की टीम थोड़ी भारी पड़ रही थी, लेकिन 42वें मिनट में रामसी के गोल ने वेल्स का पलड़ा भारी कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.