Thursday, June 11, 2026
Home Slider Wimbledon 2021: मरे और वीनस को मिला वाइल्ड कार्ड

Wimbledon 2021: मरे और वीनस को मिला वाइल्ड कार्ड

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। पूर्व चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे और अमेरिका की वीनस विलियमस को 28 जून से शुरू होने वाले विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। यहां ऑल इंग्लैंड क्लब में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में 34 साल के मरे 2013 और 2016 में पुरुष एकल वर्ग में चैंपियन रह चुके हैं। वहीं, 40 साल की वीनस महिला एकल वर्ग में पांच बार विंबलडन का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

पुरुष एकल वर्ग में मरे के अलावा फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में पहुंचने वाले युवा खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कारेज, लियाम ब्रोडी, जय क्लार्क और जैक ड्रेपर को भी वाइल्ड कार्ड मिला है।

फ्रेंच ओपन से हटने वाली दुनिया की नंबर दो महिला टेनिस खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका अभी भी विंबलडन की एंट्री लिस्ट में है। कोरोना के बाद से ब्रिटेन में यह पहला टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन आउटडोर हो रहा है। 28 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में 50 फीसदी दर्शकों स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.