Thursday, June 11, 2026
Home Slider Euro Cup Football FT : रूस की फिनलैंड पर 1-0 की जीत

Euro Cup Football FT : रूस की फिनलैंड पर 1-0 की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

यूरो कप फुटबॉल 2020 में बुधवार से ग्रुप स्टेज टू के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। पहला मुकाबला सेंट पीटर्सबर्ग में रूस और फिनलैंड के बीच खेला जा रहा है। पहले हाफ के खेल में रूस 1-0 से आगे चल रहा है। रूस की ओर से गोल पहले हाफ के इंजुरी टाइम (45+2) में एलेक्सी मिरानचुक ने दागे हैं।

फिनलैंड ने आखिरी बार रूस को 1912 के ओलिंपिक्स फुटबॉल टूर्नामेंट में हराया था। उस वक्त फिनलैंड पर रूस का कंट्रोल हुआ करता था। तब से अब तक 3 मैच हुए, जिसमें रूस ही जीता है। इस मैच में फिनलैंड 3-5-2 और रूस 4-3-3 के फॉर्मेशन के साथ उतरी है।

फिनलैंड ने अपने पहले मुकाबले में डेनमार्क को 1-0 से हराया था। इसी मुकाबले में डेनमार्क के दिग्गज प्लेयर क्रिस्टियान एरिक्सन मैदान पर ही बेहोश हो गए थे। उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा था। जिसके बाद मुकाबले को रोक दिया गया था। हालांकि, यह मैच करीब 90 मिनट बाद दोबारा शुरू किया गया तो फिनलैंड को हालात का फायदा मिला और उसने बाजी मार ली।

वहीं, रूस को पिछले मुकाबले में बेल्जियम के हाथों 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी। यह यूरोपियन चैंपियनशिप में उसकी सबसे बड़ी हार है। रूस की टीम पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से भी जूझ रही है। उसने अपने पिछले 12 में से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.