Thursday, June 11, 2026
Home Slider Euro Cup 2020 Live FT : वेल्स बनाम स्विट्जरलैंड 1-1 से हुआ ड्रॉ

Euro Cup 2020 Live FT : वेल्स बनाम स्विट्जरलैंड 1-1 से हुआ ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

बाकू। यूरो कप फुटबॉल ग्रुप ए के अंतर्गत वेल्स और स्विट्जरलैंड के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। यह मैच बाकू के ओलंपिक स्टेडियम में खेला जा रहा है। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 0-0 पर था। हाफ टाइम के बाद खेल शुरू होने के बाद खेल के 49वें मिनट पर स्विट्जरलैंड की ओर से ब्रील एम्बोलो ने गोल दागा। 49वें मिनट में स्विट्जरलैंड के स्टार स्ट्राइकर एम्बोलो ने हेडर से गोल किया। 48वें मिनट में स्विस टीम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला था। जार्दान शकीरी के क्रॉस पर एम्बोलो ने गोल दागा। खेल के 74वें मिनट में कीफर मूर ने हेडर के सहारे गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है जो अंत तक कायम रहा।

पहले हाफ में गेंद ज्यादा देर स्विट्जरलैंड के खिलाड़ियों के पास रही। 72 प्रतिशत समय तक स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी गेंद पर पकड़ बनाये रखे। वेल्स की टीम मात्र 28 प्रतिशत समय तक गेंद पर अपनी पकड़ बनाये रखा।
पहले हाफ में वेल्स की ओर से 2 फाउल जबकि स्विट्जरलैंड की ओर से 3 फाउल मारे गए। स्विट्जरलैंड को सात कार्नर किक मिला पर वह इसका फायदा नहीं उठा सका। वेल्स को मात्र एक कार्नर किक मिला।
टारगेट को लेकर स्विट्जरलैंड द्वारा 11 बार शॉट मारा गया जबकि वेल्स ने मात्र दो बार गोल के निशाना साधा।

वेल्स ने वर्ष 2016 में आयोजित यूरो कप फुटबॉल में सेमीफ‌ाइनल का टिकट पाया था। वेल्स के लिए एक बार पांच साल पहले किये गए प्रदर्शन को दोहराने का मौका आया है। टीम अपने नियमित कोच रियान गिगस के बिना उतरेगी। उनकी जगह रॉब पेज टीम को देख रहे हैं। पिछले यूरो के 8 खिलाड़ी ही मौजूदा वेल्स की टीम में मौजूद हैं। इनमें भी गैरेथ बेल, एरॉन रामसे और जो एलन पहले जैसे खिलाड़ी नहीं रहे हैं।
स्विट्जरलैंड की टीम पूरे फॉर्म में है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.