वैशाली। सिंघाड़ा में आयोजित वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब देसरी क्रिकेट क्लब ने जीता।
देसरी के कप्तान सूरज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। देसरी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज सस्ते में चलते बने। मध्यक्रम में कप्तान सूरज सिन्हा के 42 रन और राजकुमार के तेज 30 रन के मदद से देसरी ने 202 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। बिदुपुर आर एस की ओर से नीतीश ने 4 विकेट एवं अभय मोहन ने 2 विकेट लिये।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिदुपुर की पारी तेज रही उनके सलामी बल्लेबाज शशि ने तेज 26 रन बनाकर टीम अच्छी शुरुआत दी। मध्यक्रम में आये बल्लेबाज सन्नी के बेहतरीन 52 रन के अलावा बिदुपुर से किसी भी बल्लेबाज ने प्रभावी योगदान नहीं दिया। फलस्वरूप बिदुपुर की टीम 30 ओवर में 158 रन पर ढ़ेर हो गई। देसरी ने 44 रन से फाइनल जीत लिया।
फाइनल में विकास को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विकास ने 43 रन बनाए एवं 3 विकेट हासिल किये।
इस अवसर पर वैशाली जिले क्रिकेट संघ के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद थे, सभी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। अभिषेक राज 201 रन बनाकर लीग के प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रहे। वही अभिषेक कुमार को बेस्ट बैट्समैन , एवं अभय मोहन को सर्वाधिक 14 विकेट लेने के लिए बेस्ट बॉलर से नवाजा गया।