Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीय गुजरात के पूर्व डीजीपी बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के नये प्रमुख

गुजरात के पूर्व डीजीपी बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के नये प्रमुख

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में नये भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के नये प्रमुख की नियुक्ति हो गई है।  गुजरात के पूर्व डीजीपी शब्बीर हुसैन एस खंडवावाला को बीसीसीआई के एसीयू का नया प्रमुख बनाया गया है। शब्बीर हुसैन एस खंडवावाला अजित सिंह की जगह लेंगे।

राजस्थान के पूर्व डीजीपी अजीत सिंह अप्रैल 2018 में पद पर काबिज हुए थे और उनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो गया हैं ।

वहीं 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी खंडवावाला को नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले इस पद पर नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह बड़े फख्र की बात है कि मैं बीसीसीआई का हिस्सा बन रहा हूं जो दुनिया में सबसे अच्छा क्रिकेट संगठन है । सुरक्षा मसलों पर मेरे अनुभव का फायदा मुझे इस काम में मिलेगा।’’

वह दिसंबर 2010 में गुजरात के डीजीपी पद से रिटायर हुए थे । उसके बाद दस साल से एस्सार समूह के सलाहकार हैं। वह केंद्र सरकार की लोकपाल सर्च समिति के भी सदस्य रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.