Monday, June 15, 2026
Home Slider बार्सिलोना की बड़ी जीत में चमके मेसी, एटलेटिको भी जीता

बार्सिलोना की बड़ी जीत में चमके मेसी, एटलेटिको भी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। लुई सुआरेज के करियर के 500वें गोल और गोलकीपर जॉन ओबलॉक ने 86वें मिनट में पेनाल्टी पर किये गये शानदार बचाव से एटलेटिको मैड्रिड ने अलावेस को 1-0 से हरा कर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

एटलेटिको की यह पिछले सात लीग मैचों में तीसरे जीत है। इससे वह दूसरे स्थान पर पहुंचने वाले बार्सिलोना से चार अंक आगे हो गया है। बार्सिलोना ने एक अन्य मैच में पांचवें स्थान की टीम रीयाल सोसिडाड को 6-1 से करारी शिकस्त दी।

बार्सिलोना की तरफ से लियोनेल मेसी और अमेरिका के डिफेंडर सर्जिनो डेस्ट ने दो-दो गोल किये।

मेसी का यह बार्सिलोना की तरफ से 768वां मैच था और उन्होंने क्लब की तरफ से सर्वाधिक मैच का खेलने का नया रिकार्ड बनाया। मेसी ने झावी हर्नाडेज के रिकार्ड को तोड़ा। बार्सिलोना की तरफ से एंटोनी ग्रीजमैन ने 37वें मिनट में पहला गोल किया जिसके बाद डेस्ट ने 43वें और 53वें मिनट में गोल दागे।

मेसी ने 56 और 89वें मिनट में गोल करके लीग में अपने कुल गोल की संख्या 23 पहुंचा दी है। इस बीच ओसमाने डेमेबेल ने 71वें मिनट में गोल किया था। सोसिडाड की तरफ से एकमात्र गोल आंदेर बारेनएक्सिटिया ने 77वें मिनट में किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.