Thursday, June 18, 2026
Home Slider भारत 3-1 से सीरीज जीत कर विश्व चैम्पियशिप के फाइनल में

भारत 3-1 से सीरीज जीत कर विश्व चैम्पियशिप के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

अहमदाबाद। शहर के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी व 25 रनों से हरा चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से जीत लिया। इस जीत के साथ ने विश्व कप टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की तरफ से दूसरी पारी में अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने पांच-पांच विकेट झटके।

मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड को आउट करने में सबसे बड़ी भूमिका आर अश्विन और अक्षर पटेल ने निभाई और दोनों ने 5-5 विकेट लिए। दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से डेनियर लॉरेंस ने 50 रन की पारी खेली और अन्य बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे जबकि टीम इंडिया ने पहली पारी में 365 रन बनाए थे तो वहीं इंग्लैंड दूसरी पारी में 135 पर धराशाई हो गई।

160 रन की बढ़त का पीछा करते हुए इंग्लैंड को दूसरी पारी में भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली। आर अश्विन ने लगातार दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को आउट किया। अश्विन ने पहले जैक क्रॉले को 5 रन के निजी स्कोर पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया और फिर अगली ही गेंद पर जॉनी बेयरेस्टो को भी रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। तीसरा विकेट डॉम सिब्ले के रूप में गिरा जो तीन रन बनाकर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए।

बेन स्टोक्स ने पिछली पारी में अर्धशतक लगाया था,लेकिन दूसरी पारी में सिर्फ दो रन पर वो अक्षर पटेल की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए। पांचवीं सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई, जिन्होंने ओली पोप को 15 रन के निजी स्कोर पर रिषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। छठे विकेट के रूप में जो रूट पवेलियन लौटे, जिनको आर अश्विन ने 30 रन के निजी स्कोर पर lbw आउट किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.