Thursday, June 18, 2026
Home Slider पश्चिमी चंपारण क्रिकेट लीग में एलीट सीसी विजयी

पश्चिमी चंपारण क्रिकेट लीग में एलीट सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। स्थानीय राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खेल मैदान में पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में एलीट क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब बरवत को सात विकेट से पराजित किया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष रवि रंजन यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, संघ संरक्षक रामबालक प्रसाद यादव, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार यादव उपस्थित थे।

शनिवार को सुबह नेशनल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। नेशनल क्रिकेट क्लब की सलामी जोड़ी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। सलामी बल्लेबाज आदित्य कुमार 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मध्यक्रम में नुरैन और उपेंद्र ने 90 रनों शानदार साझेदारी की। उपेंद्र ने 47 और नूरेन ने 43 रनों का योगदान दिया।

सलामी बल्लेबाज अभिजीत ने भी 21 रन का योगदान दिया और इस तरह से नेशनल क्रिकेट क्लब बरवत ने 163 रनों का स्कोर खड़ा किया।

एलीट क्रिकेट क्लब की ओर से सोहेब और राजन ने क्रमशः 2-2 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलीट क्लब ने तीन विकेट पर 164 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक सम्राट ने नाबाद 66 रन,  सौरभ ने 39 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई।

नेशनल क्रिकेट क्लब पर्वत की ओर से आर्यन अंसारी संदीप और अभिषेक  ने एक-एक विकेट लिया।

एलीट क्रिकेट क्लब के अभिषेक सम्राट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजकुमार के द्वारा दिया गया

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.