Sunday, June 14, 2026
Home Slider सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगनी सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कल से

सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगनी सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कल से

by Khel Dhaba
0 comment

जोहा अफजल
बारा चकिया (पूर्वी चंपारण)। सागर फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान में रविवार (21 फरवरी) से चकिया प्रखंड के सागर मधुडीह के खेल मैदान पर सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगनी सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

इस चैंपियनिशप में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, नेपाल की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट नॉक आउट आधार पर खेला जायेगा। 27 फरवरी को नरकटियागंज और उत्तरप्रदेश की महिला टीम के बीच खेला जायेगा।

आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन सचिव सह सागर पैक्स व चकिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने दी। इनके अनुसार इस टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच में ब्रावो एथलेटिक्स और नेपाल की हथौड़ा फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला जायेगा।

आयोजन अध्यक्ष व सागर पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण सिंह के अनुसार मैच के मुख्य अतिथि पिपरा के विधायक व इस टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक श्याम बाबू प्रसाद यादव होंगे। महिला मैच व इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

पूर्वी चंपारण जिला परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह (आयोजन संरक्षक), पूर्वी चंपारण फुटबॉल क्लब के सचिव प्रभाकर जायसवाल, भाजपा जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रोहित सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र गिरी, उपाध्यक्ष डॉ संजय कुमार, आयोजन कोषाध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

सरसों व गेंहू के पौधों, झील व पोखर के बीच स्थित इस खेल मैदान पर विधायक श्याम बाबू यादव ने अपने विधायक फंड से गैलरी का निर्माण कराया है। सुंदर मंच इस मैदान की रौनकता बढ़ाती है।

स्व. सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगनी सिंह सीबी सिंह और कन्हैया सिंह के पिता है। स्व. सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगनी सिंह समाजसेवी थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.