Monday, June 15, 2026
Home Slider तीसरे डिवीजन के क्लब से हारा रियाल मैड्रिड

तीसरे डिवीजन के क्लब से हारा रियाल मैड्रिड

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। रियाल मैड्रिड तीसरे डिवीजन के क्लब अलकोयानो से हारकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

अलकोयानो की टीम आखिरी क्षणों में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी लेकिन इसके बावजूद उसने रियाल मैड्रिड पर 2-1 से जीत दर्ज की।

रियाल ने एडिर मिलिताओ के 45वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन पूर्वी स्पेन के छोटे से क्लब अलकोयानो की तरफ से 80वें मिनट में जोस सोलबेस ने बराबरी का गोल दाग दिया।

इससे मैच अतरिक्त समय तक खिंच गया। अलकोयानो के लिये जुआन कासनोवा ने 115वें मिनट में विजयी गोल किया। इससे पांच मिनट पहले से उसकी टीम दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी।

इस जीत से अलकोयानो ने अंतिम 16 में जगह बनायी। इस क्लब ने 1946 में कोपा क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। वह स्पेनिश फुटबॉल लीग के पहले डिवीजन में आखिरी बार 1950-51 में खेला था।

रियाल मैड्रिड 2014 के बाद कोपा खिताब नहीं जीत पाया है। इससे पहले रियाल सोसिडाड ने विलियम जोस के दूसरे हाफ में किये गये दो गोल की मदद से तीसरे डिवीजन के क्लब कोरडोबा को 2-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.