Monday, June 15, 2026
Home Slider स्व. अशोक सिंह खेल सम्मान समारोह कल

स्व. अशोक सिंह खेल सम्मान समारोह कल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। Sports ब्रांड पीआरएस 22 के तत्वावधान में कल (शुक्रवार, 22 जनवरी) स्व. अशोक सिंह के जन्मोत्सव के अवसर आयोजित होने वाले खेल सम्मान समारोह में क्रिकेट की दिग्गज हस्तियों समेत मीडिया जगत की हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी एलएमसी ग्रुप के निदेशिका श्रीमती मीनू सिंह ने दी।

Sports ब्रांड पीआरएस 22 के को ऑनर रुपक कुमार व प्रीतक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारा फर्म अपने सीएसआर नीति के तहत पहले चरण में पटना के क्रिकेट की दिग्गज हस्तियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है जिन्होंने पटना जिला का नाम बिहार व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इस सम्मान समारोह में प्रशिक्षक कैटेगरी में सम्मानित होने वालों में अंतरराष्ट्रीय कोच अधिकारी एमएम प्रसाद, पवन कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार और रेहेन दास गुप्ता शामिल हैं।

अंपायर कैटेगरी में आशीष कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार, जसीम अहमद,विकास कुमार और यतेंद्र कुमार सम्मानित होंगे। प्लेयर कैटेगरी में महिला क्रिकेटर तेजस्वी, रिमझिम,रिशिका किंजल, याशिता सिंह और शिखा सिंह हैं।

क्रिकेट आयोजक व प्रोमोटर के रूप सौरभ चक्रवर्ती और संतोष तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।

इस मौके पर खेल प्रशासक मधु शर्मा, महिला क्रिकेटर शिखा सोनिया, खेल प्रोमोटर डॉ नादिरा सुल्तान व राष्ट्रीय क्रिकेटर शाह फहद यासीन को स्पेशल अवार्ड दिया जायेगा।

इस कार्यक्रम  में मुख्त अतिथि के रूप में पटना जिला के खेल पदाधिकारी संजय कुमार जबकि सम्मानित अतिथि अधिवक्ता संघ, पटना हाईकोर्ट के सचिव सह वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह होंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर, सचिव अजय नारायण शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील रोहित समेत कई अन्य मौजूद रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.