Thursday, June 11, 2026
Home Slider सिद्धेश्वर उपाध्याय मेमोरियल अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट एसके पब्लिक स्कूल विजयी

सिद्धेश्वर उपाध्याय मेमोरियल अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट एसके पब्लिक स्कूल विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) में चल रहे सिद्धेश्वर उपाध्याय मेमोरियल अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के अंतर्गत खेले गए मैच में एस के पब्लिक स्कूल ने अश्विनी पब्लिक स्कूल को सात विकेट से पराजित किया।

टॉस अश्विनी पब्लिक स्कूल ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाये।

जवाब में एसके पब्लिक स्कूल ने शांतनु के 49 रनों की मदद से 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कुमार श्रेय ने 45 व अमित ने 33 रन बनाये।

क्रिकेटर आशुतोष कुमार ने विजेता टीम के अमित को मैन ऑफद मैच का पुरस्कार दिया।

संक्षिप्त स्कोर
अश्विनी पब्लिक स्कूल : 20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन, मकबूल सिद्दिकी 35 रन, रोहित 27 रन, हैप्पी 20 रन, अमित 2/21, कुमार श्रेय 1/16

एसके पब्लिक स्कूल : 19.2 ओवर में 3 विकेट पर 141 रन, शांतनु 49 रन, कुमार श्रेय 45 रन, अमित 33 रन, हैप्पी 1/18, आशुतोष 1/23

कल का मैच
अश्विनी पब्लिक स्कूल बनाम जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल,गया (सुबह नौ बजे से)
केएन कॉन्वेंट स्कूल बनाम विद्या विहार पब्लिक स्कूल (12.30 बजे से)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.