Friday, June 19, 2026
Home Slider राष्ट्रीय ऑनलाइन सबजूनियर, जूनियर व सीनियर योगासन Sports चैम्पियनशिप कल से

राष्ट्रीय ऑनलाइन सबजूनियर, जूनियर व सीनियर योगासन Sports चैम्पियनशिप कल से

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 45वीं राष्ट्रीय सबजूनियर, जूनियर व सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 15 से 31 जनवरी 2021 से ऑनलाइन आयोजित की जा रही है।

फेडरेशन के महासचिव संजय कुमार झा ने बताया कि कोविड-19 महामारी को लेकर ऑनलाइन योग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल की देखरेख में ऑनलाइन प्रतियोगिता को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इसके लिए लगातार फेडरेशन के द्वारा गठित रेफरी पैनल के साथ ऑनलाइन बैठक कर अंतिम रुप दे दी गई है। प्रतियोगिता में 27 राज्यों के 900 से ऊपर प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

प्रतियोगिता 15, 16, 17, 23, 24, 30 व 31 जनवरी को आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के अन्तर्गत 8-10, 10-12, 12-14, 14-16, 16-18, 18-21, 21-25, 25-30, 30-35, 35-45 व 45 से ऊपर बालक- बालिका/ महिला- पुरुष तथा पुरुष व महिला प्रोफेशनल वर्ग के लिए की जा रही है।

प्रतियोगिता को लेकर रेफरी पैनल सहित अन्य सहयोगियों की सूचि फेडरेशन के द्वारा जारी कर दी गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 15 जनवरी को शाम 5 बेज से किया जायेगा, जबकि समापन 31 जनवरी को किया जायेगा।

श्री झा ने बताया कि 44 वर्षो से लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन की जा रही है। दूसरी बार ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कोविड-19 महामारी को लेकर सरकार द्वारा गाइड लाइन को पालन करते हुए की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.