Thursday, June 11, 2026
Home Slider पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग में स्टूडेंट क्लब और चकिया एकेडमी विजयी

पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग में स्टूडेंट क्लब और चकिया एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सरदार अमृत सिंह विकी मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल लीग में स्टूडेंट क्लब मेहसी (बी डिवीजन) और चकिया एकेडमी (ए डिवीजन) ने जीत हासिल की।

बी डिवीजन में स्टूडेंट club मेहसी ने नवदुर्गा फुटबॉल क्लब मठिया मोतिहारी को  3-1 से पराजित किया। खेल के तीसरे मिनट पर मेहसी के नसरुद्दीन खान ने गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। खेल के 29 मिनट में मोहम्मद नाहिद ने दूसरा गोल किया।

मध्यांतर के बाद खेल के 46 में मिनट पर मेहसी के रब्बानी खान ने गोल कर 3-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। खेल के 49वे मिनट पर नव दुर्गा के पवन कुमार ने गोल कर स्कोर का अंतर कुछ कम किया। Best 22 का पुरस्कार मेहसी के नसरुद्दीन खान को सचिव प्रभाकर जायसवाल ने दिया।

 ए डिवीजन में चकिया एकेडमी चकिया ने टाउन क्लब आदापुर को 3-0 से हराया। खेल के दूसरे और 28 में मिनट में मोहम्मद आलम तथा अमित कुमार ने 1-1 गोल दागे। मध्यांतर के बाद खेल के 50वें मिनट पर गोपाल बोदरा ने गोल कर टीम को 3-0 की जीत दिला दी।

बेस्ट 22 प्लेयर का पुरस्कार Chakiya Academy के गोपाल गोदरा को व्यापार मंडल, चिरैया के अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.