Sunday, June 14, 2026
Home Slider एशियन सिटी हॉस्पिटल टेनिस : राजन को दोहरा खिताब

एशियन सिटी हॉस्पिटल टेनिस : राजन को दोहरा खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। नसीब स्पोट्र्स एकेडमी रुकनपुरा में सम्पन्न हुई एशियन सिटी हास्पिटल ओपन लॉन टेनिस टूर्नामेंट में राजन कुमार ने दोहरा खिताब जीत लिया।

वेटरन युगल फाइनल में राजन कुमार व अमलेश कुमार की जोड़ी ने नंद किशोर व सौरभ अग्रवाल की जोड़ी को 6-1, 6-2 से हराया। फिर ओपन युगल  में किंजलक सिंह के साथ मिलकर अमलेश कुमार व स्वप्निल सिन्हा की जोड़ी को कड़े संघर्ष में 5-7, 6-4, 11-9 से हराया। यह फाइनल तकनीकयुक्त रहा। पहले सेट में दोनों जोड़ी ने बैक हैंड व फोर हैंड शॉट के अलावे लम्बी रैलिज का प्रदर्शन किया। एक-एक अंक के लिए संघर्ष हुआ। पहला सेट 7-5 से जीतने के बाद अमलेश व स्वप्निल की जोड़ी दूसरे सेट में लय कामय नहीं रख सकी। नतीजा हुआ कि राजन व किंजलक ने 6-4 से जीत कर मैच को एक-एक से बराबर कर दिया। तीसरे सेट में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन राजन व किंजलक ने 11-9 से सेट जीत कर खिताब पर अपने नाम कर लिया। यह फाइनल एक घंटा 40 मिनट तक चला।

विजेता-उपविजेताओं को इशान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. अरविन्द कुमार, एशियन सिटी हास्पिटल के डा. प्रभात रंजन, पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने पुरस्कृत किये। टूर्नामेंट के निदेशक सतीश प्रसाद ने धन्यवाद व्यक्त किया। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.