Sunday, June 14, 2026
Home Slider पूर्व रणजी क्रिकेटर पवन कुमार को मातृ शोक

पूर्व रणजी क्रिकेटर पवन कुमार को मातृ शोक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पूर्व रणजी क्रिकेटर व कोच पवन कुमार की माता जी उमा देवी का बुधवार को राजधानी के जक्कनपुर स्थित निवास पर निधन को गया। वे 72 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया। वे अपने पीछे पति अवधेश कुमार सिंह, तीन पुत्र, एक पुत्री, पुत्रवधू, पोती,नाती व नातिन छोड़ गई हैं। उमा देवी सरल मृदुभाषी महिला थीं और हमेशा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती थीं।
उमा देवी के आकस्मिक निधन पर बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, पटना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह, पीडीसीए के पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील रोहित, पूर्व रणजी प्लेयर राजू वाल्श, पूर्व क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, रुपक कुमार, डॉ मुकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार झा ने शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
खेलढाबा.कॉम परिवार भी ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.