Sunday, May 31, 2026
Home Slider फेसबुक ने इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन का पेज किया डिलीट, आईएसएसएफ ने मदद की अपील की

फेसबुक ने इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन का पेज किया डिलीट, आईएसएसएफ ने मदद की अपील की

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के बिना किसी सूचना के वैश्विक संस्था का पेज हटाये जाने से उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके कारण आईएसएसएफ ने ‘#अनब्लॉक_आईएसएसएफ_फेसबुक’ अभियान शुरू किया है। ट्विटर और इंस्टाग्राम के अलावा दुनिया भर के निशानेबाज खेल की संचालन संस्था के अपडेट के लिये आईएसएसएफ फेसबुक पेज पर निर्भर रहते हैं। इस पेज को 14 जनवरी 2010 में बनाया गया था।

निशानेबाजी की शीर्ष संस्था ने गुरूवार को एक बयान में कहा, ‘‘कल एक अप्रिय स्थिति पैदा हुई और फेसबुक ने बिना कोई कारण बताये या चेतावनी दिये बिना सोशल नेटवर्क पर से आईएसएसएफ पेज डिलीट कर दिया। ’’

इसके अनुसार, ‘‘इस समय हम देख रहे हैं कि क्या हुआ और आप सभी के साथ अधिकारिक वेबसाइट, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बने हुए हैं। ’’

बयान में कहा गया, ‘‘हम आप सभी से हमारा समर्थन करने के लिये कहते हैं। प्लीज आप इसके लिये हैशटैग ‘#अनब्लॉक_आईएसएसएफ_फेसबुक’ का इस्तेमाल कीजिये। ’’ आईएसएसएफ ने निशानेबाजी जगत से एकजुटता दिखाने का अनुरोध किया ताकि फेसबुक अपने फैसले को पलट दे। आईएसएसएफ का मुख्यालय म्यूनिख में है और पेज को हटाने का कारण भी पता नहीं है लेकिन फेसबुक की हथियारों पर कड़ी नीति है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.