इंदौर। आईडीसीए सचिव देवाषीष निलोसे ने बताया कि आईडीसीए द्वारा सत्र 2020-21 के लिये स्व. सुरेशचन्द्र लुणावत महिला क्रिकेट एकेडमी का विधिवत शुभारंभ विकेट पूजन कर किया गया। इस अवसर पर आईडीसीए चैयरमेन संजय लुणावत, आईडीसीए के पूर्व सचिव अमिताभ विजयवर्गीय, आईडीसीए सचिव देवाषीष निलोसे, आईडीसीए उपाध्यक्ष नरेन्द्र राठौर, पूर्व अंतर्राष्ट्रिय खिलाडी बिन्देश्वरी गोयल, रेणुका चैहान, श्वेता कुषवाह, रंजना गुप्ता, षिखा दिक्षित एवं रितिका बुले भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम विकेट का पूजन संजय लुणावत द्वारा किया गया। इस सत्र में लगभग 40 लडकियां श्वेता कुशवाह के मार्गदर्शन में एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कार्यक्रम का संचालन व आभार कपिल शेण्डगे ने किया।
101
previous post