नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर सलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस मीटिंग में बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल, तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल और चार मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।



BCCI ने तीनों फॉर्मेट की क्रिकेट से रोहित शर्मा को बाहर रखा है, जो कि टीम के उपकप्तान भी हैं। आईपीएल में हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे टीम के साथ ट्रेवल करेंगे या नहीं, इस पर बाद में फैसला किया जाएगा। उधर, रिषभ पंत का पत्ता सीमित ओवरों की क्रिकेट से कट गया है। बतौर विकेटकीपर केएल राहुल को मौका दिया है, जो टीम के उपकप्तान भी होंगे।
टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और वरुण चक्रवर्ती।

वनडे टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटीकपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।
टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर) , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहम्मद सिराज।

भारतीय टीम के साथ चार तेज गेंदबाज भी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। बीसीसीआई ने आइपीएल, घरेलू क्रिकेट और अंडर 19 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी, कार्तिक त्यागी, इशान पोरेल और टी नटराजन को भी चुना है। हालांकि, ये नेट गेंदबाज होंगे।