रांची। झारखंड खेल पत्रकार संघ की बैठक मंगलवार को रांची प्रेस क्लब में संघ के चेयरमैन चंचल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में खेल पत्रकार संघ का सोसाइटी एक्ट के तहत झारखंड सरकार निबंधन विभाग से रजिस्ट्रेशन होने पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि खेल पत्रकार के हित में कई योजनाओं को धरातल में शीघ्र उतारने का कार्य किया जायेगा।
इसके अलावा खेल पत्रकारों की सदस्यता को लेकर भी चर्चा की गई। खेल पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में झारखंड खेल पत्रकार संघ की बैक अकाउंट भी शीघ्र खोलने का निर्णय लिया गया। खेल पत्रकारों ने निर्णय लिया कि झारखंड में खेल और खिलाडि़यों तथा पत्रकारों का सम्मान समारोह भी शीघ्र आयोजित की जायेगी।
साथ ही समय-समय पर पत्रकारों के लिए खेलों का भी आयोजन खेल संघों के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया। खेल पत्रकार संघ में सोशल समाजसेवी, जेओए के पदाधिकारी तथा राज्य के खेलसंघों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जायेगे। बैठक में चंचल भट्टाचार्य, अजय कुकरेती, सुशील कुमार सिंह, आसिफ नईम, संजय कुमार झा, चंदन कुमार, अमित झा सहित खेल पत्रकार शामिल थे।