Tuesday, June 16, 2026
Home Slider झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद ने दुमका को हराया

झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद ने दुमका को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए दूसरे मैच धनबाद डायनामोज ने दुमका डेयरडेविल्स को सात विकेट से पराजित किया। धनबाद डायनामोज के नाजिम सिद्दिकी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दुमका डेयरडेविल्स ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन बनाये। भानू आनंद ने 19, मोहित कुमार ने 19, इश्तिकार अहमद खान ने 17 रन बनाये। अर्णव सिन्हा ने 5, आलोक शर्मा ने 5, नील भास्कर ने 5, सुप्रियो चक्रवर्ती ने 2 रन बनाये। शुभम सिंह जूनियर ने 15 रन देकर दो, साहिल राज ने 19 रन देकर एक, अभिषेक यादव ने 7 रन देकर 2, कौशल सिंह ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में धनबाद डायनामोज ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 94 रन बनाये। नाजिम सिद्दिकी ने 23 गेंद में चार चौका व एक छक्का की मदद से 32, विशाल सिंह ने 23,सत्या सेतू 31 रन बनाये। इश्तिकार अहमद खान ने 25 रन देकर एक, सुप्रियो चक्रवर्ती ने 16 रन देकर एक, रोनित सिंह ने 16 रन देकर एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.